dharma sangrah
✕

10 रुपए के पुराने नोट पर बवाल, चाकू मारकर हत्या

Updated: मंगलवार, 25 जून 2019 (16:53 IST)
मुंबई। मुंबई के दादर इलाके में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में 10 रुपए के नोट को लेकर हुई बहस के चलते 35 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई।
 
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात पीड़ित हनीफ सिद्दीकी दादर (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर से रेहड़ी वाले से सब्जी खरीद रहे थे। पुराना नोट देने पर रेहड़ी वाले से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। इस पर रेहड़ी वाले ने सिद्दीकी को चाकू मार दिया।
 
सिद्दीकी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सब्जी विक्रेता मौका-ए-वारदात से फरार हो गया था और उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। (भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख