सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने कैप्शन में लिखा है- दुनिया को मां जरूरत है। 16 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक महिला छोटे से बच्चे के साथ दीवार से सटकर बैठी हुई है। महिला को अचानक ही लगता है कि दीवार गिरने वाली है और वो बच्चे को बचाने के लिए दीवार को गिरने से रोकने की कोशिश करती है। लेकिन दूसरी ओर दीवार तेजी से गिरने लगती है।
The world needs mothers pic।twitter।com/g1tWtL9hmr
&m dash; Susanta Nanda IFS (@susantananda3) September 21, 2021
दीवार के गिरते ही महिला अपने बच्चे को ढंक लेती है और सारी ईंटें महिला के ऊपर से होकर जमीन पर गिरती जाती हैं और इस दौरान वो अपने बच्चे को एक खरोंच भी नहीं आने देती है। तभी एक शख्स वहां आता है और बच्चे को अपनी गोद में उठा लेता है। फिर महिला भी उठती है और सभी वहां से चले जाते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग मां को 'सुपरवुमन' बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दुनिया को ऐसी बहुत सी मांओं की जरूरत है। दूसरे ने लिखा- मां, भगवान से बड़ी होती है।