मंगलवार, 15 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Molestation complaint against singer Mika Singh
Written By
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 6 जुलाई 2016 (08:26 IST)

मीका सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला

Mika Singh
मुंबई। बत्तीस साल की एक मॉडल ने बॉलीवुड के चर्चित गायक मीका सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। देर शाम मीका ने भी पुलिस को जवाबी शिकायत दर्ज कराते हुए जबरन धन वसूली का आरोप लगाया।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर वरसोवा थाने में भादंसं की धाराओं 354 (महिला की शील भंग करना), 323 (चोट पहुंचाना) और 504 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
 
हालांकि आरोप खारिज करते हुए मीका ने शाम को जवाबी शिकायत दर्ज कराई और कहा कि मॉडल उससे जबरन धन वसूलने का प्रयास कर रही थी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
ई-मेल सर्वर विवाद में हिलेरी क्लिंटन को राहत