Hanuman Chalisa
✕

मोहाली नाइट क्लब के बाहर पंजाब पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

Updated: रविवार, 4 अगस्त 2019 (18:38 IST)
चंडीगढ़। मोहाली में एक नाइट क्लब के पार्किंग क्षेत्र में पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सुखविंदर कुमार (24) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की सुरक्षा टीम का हिस्सा थे और शनिवार रात वे आरोपी साहिल के साथ क्लब गए थे।
 
मोहाली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रमनदीप सिंह ने बताया कि साहिल नामक आरोपी ने कांस्टेबल सुखविंदर कुमार को गोली मार दी। घटना नाइट क्लब के पार्किंग क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़ित को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं और सशस्त्र अधिनियम के तहत साहिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख