Hanuman Chalisa

यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में मारुति, महिंद्रा को पछाड़कर हुंदै मोटर इंडिया टॉप पर

Updated: रविवार, 4 अगस्त 2019 (18:36 IST)
नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया ने जुलाई महीने में यूटिलिटी वाहन श्रेणी में 16,200 इकाइयों की बिक्री की। कंपनी ने इस श्रेणी में मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा को पीछे छोड़ दिया।
 
हुंदै ने पिछले महीने क्रेटा, वेन्यू, टकसन और कोना इलेक्ट्रिक की 16,234 इकाइयों की बिक्री की। इसकी तुलना में महिंद्रा 16,003 यूटिलिटी वाहन ही बेच सकी। यूवी श्रेणी में मारुति की बिक्री 15,178 इकाइयों की रही।
 
महिंद्रा यूवी श्रेणी में एक्सयूवी500, स्कॉर्पियो, बोलेरो और थार की बिक्री करती है। मारुति के यूवी वाहनों में एर्टिगा, बिटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस शामिल है।
 
हुंदै मोटर इंडिया के राष्ट्रीय प्रमुख (बिक्री कारोबार) विकास जैन ने कहा कि हुंदै की कॉम्पेक्ट एसयूवी श्रेणी में क्रेटा की मौजूदगी के साथ मजबूत स्थिति बनी हुई है। अब वेन्यू के साथ हमने इस वर्ग में अपनी स्थिति और मजबूत की है। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख