Hanuman Chalisa

तीन तलाक विधेयक का जश्न मनाना पड़ा महंगा, बीवी को दे दिया तलाक

रविवार, 4 अगस्त 2019 (17:50 IST)
बांदा (उप्र)। बांदा से सटे फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र में तलाक-ए-बिद्दतरोधी विधेयक के संसद में पारित होने का जश्न मना रही एक मुस्लिम महिला को उसके शौहर ने कथित रूप से 'तीन तलाक' कहकर घर से बाहर निकाल दिया।
 
पुलिस सूत्रों ने इस सिलसिले में दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बिंदकी थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में रहने वाली मुफीदा खातून को राज्यसभा में तीन तलाक विधेयक पास होने का जश्न मनाने पर उसके शौहर शम्सुद्दीन ने 2 अगस्त को 'तीन तलाक' कहकर घर से निकाल दिया।
 
उन्होंने बताया कि मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि शम्सुद्दीन ने मुफीदा के मायके पहुंचकर उसके मां-बाप के सामने 3 बार तलाक कहा। सूत्रों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर शम्सुद्दीन के खिलाफ 3 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। (भाषा)

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

Gujarat : गांधीनगर-अहमदाबाद एयरपोर्ट मार्ग पर केबल-स्टेड ब्रिज का उद्घाटन, भाट चौराहे पर ट्रैफिक जाम होगा खत्म

UP में अब डिजिटल होगी राजस्व न्याय व्यवस्था, स्कैन कॉपी से होगी सुनवाई, सुरक्षित रहेंगे मूल अभिलेख

Donald Trump : खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का विवादित बयान, कहा- 'सब एक जगह थे, लेकिन हमला नहीं किया', हो सकता है कि ये आंसू भी नकली हों

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

अगला लेख