गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. MLA Nitest Rane throws fish of government officer
Written By
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 7 जुलाई 2017 (07:55 IST)

विधायक को आया गुस्सा, अधिकारी पर फेंक दी मछली...

MLA
मुंबई। कांग्रेस विधायक नीतेश राणे ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी पर मछली फेंक दी। यह घटना कोंकण क्षेत्र में मछुआरा समुदाय के एक वर्ग के समक्ष पेश आ रही समस्या पर एक बैठक के दौरान हुई।
 
स्थानीय समाचार चैनल द्वारा प्रसारित एक वीडियो क्लीप में राणे लोगों से खचाखच भरे कार्यालय में सिंधुदुर्ग के मत्स्य पालन आयुक्त पर मछली फेंकते नजर आ रहे हैं।
 
इसमें आगे दिखाया गया है कि बैठक के दौरान विधायक अचानक से अपना आपा खो बैठते हैं और एक मरी हुई मछली उठा कर उन पर फेंक देते हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए हैम्बर्ग पहुंचे मोदी