Sat, 25 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PM modi reaches Hamburg for G20 Summit

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए हैम्बर्ग पहुंचे मोदी

PM modi
हैमबर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसराइल की अपनी तीन दिनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने के बाद जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज जर्मनी के हैमबर्ग शहर पहुंचे।
 
मोदी हैम्बर्ग में सात-आठ जुलाई को जर्मनी की मेजबानी में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर-सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस साल की थीम 'शेपिंग एन इंटर-कनेक्टिड वर्ल्ड' है।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए हैम्बर्ग पहुंच गए। शिखर सम्मेलन के जरिए अहम बहुपक्षीय एवं द्विपक्षीय वार्ता होंगी।'
 
मोदी सम्मेलन के इतर ब्रिक्स देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका के नेताओं की बैठक में भाग लेंगे। वह वहां विश्व के कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर! लालू यादव की मुश्किलें बढ़ी, सीबीआई ने मारा छापा