suvichar

मिजोरम में भारी मतदान, 80.15 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट

Updated: गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (20:48 IST)
आइजोल। मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार को हुये चुनाव में मतदान का प्रतिशत 73 से बढ़कर 80.15 फीसदी हो गया है। कई जगह से मतदान आंकड़ों के बारे में देर से जानकारी मिलने के बाद इसके प्रतिशत में इजाफा हुआ है।
 
मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने आशीष कुंद्रा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नवंबर 2013 में राज्य विधानसभा चुनावों में 81 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
 
कुंद्रा ने कहा कि डाक से मिले मतों और सुरक्षा बलों के कर्मियों द्वारा डाले गये मतों में मतदान प्रतिशत में शामिल नहीं किया जा सका है। ये वोट, मतों की गिनती से दो दिन पहले 9 दिसंबर तक प्राप्त होंगे।
 
उन्होंने कहा कि सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और गणना करने वाले दल आठ जिला मुख्यालयों में अपने संबंधित गणना केंद्रों तक पहुंच चुके हैं। राज्य भर में 7.7 लाख मतदाताओं ने 1,164 मतदान केंद्रों पर बुधवार को मतदान किया था। 
 
मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर ब्रू मतदाताओं के लिए विशेष रूप से 15 अस्थाई मतदान केंद्र बनाए गए थे। ये केंद्र मामित जिले के कनमुन गांव में स्थापित किए गए थे। कुंद्रा ने बताया कि इन 15 अस्थायी मतदान केंद्रों में 56.46 फीसदी वोट डाले गए।
 
मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और कहीं से भी किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की शिकायत नहीं आई। 
 
मतदाताओं ने 209 उम्मीदवारों के भाग्य को मतपेटियों में बंद कर दिया है। इनमें सत्तारूढ़ मिजोरम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी), विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), बीजेपी, एनपीपी, एनसीपी, पीपुल्स रिप्रेजेंटेशन फॉर आइडेंटिटी एडं स्टेट्टस ऑफ मिजोरम(प्रिज्म), अपंजीकृत ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और ज़ोरमथार के प्रत्याशी शामिल हैं। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आयेगा। (भाषा)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी का तंज, बोले- ‘बाबर के नाम पर गालियां देते थे, उसी देश ने दिया अवार्ड’

अमेरिका से तनाव, चीन-रूस से नजदीकियां, SCO समिट में पीएम मोदी पर क्यों टिकी हैं दुनिया की निगाहें?

47 किमी और 16 साल की बच्‍ची, बस में 2 दरिंदों ने दिल्‍ली के कश्‍मीरी गेट तक मचाई हैवानियत, जानिए गैंगरेप की पूरी कहानी

Gen Z के मुद्दों पर विपक्ष को जवाब देंगे पीएम मोदी: 11 साल बाद वडोदरा में युवाओं के बीच भरेंगे हुंकार

मैडिसन स्क्वायर पर मोहन भागवत के हिंदु-मुस्लिम वाले बयान और ज़ोहरान ममदानी के विरोध के असली मायने

अगला लेख