dharma sangrah

जापान के बाद इस तरह अमेरिकी बाजार पर छा जाएगा पेटीएम

Updated: गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (20:20 IST)
नई दिल्ली। देशभर में डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम बन चुके पेटीएम के प्रमुख विजय शेखर शर्मा की योजना जापान के बाजार में दबदबा कायम करने की है। उन्हें लगता है कि जापान में छा जाने के बाद वह अमेरिकी बाजार में अपनी पहुंच बढ़ा सकते हैं। 
 
टाई वैश्विक शिखर सम्मेलन से इतर शर्मा ने कहा, 'जापानी बाजार में दबदबा बनाना वाकई अहम है। हमारा मानना है कि यह ऐसा बाजार है जो एक मोड़ पर खड़ा है। यहां की जनता ने कई प्रयोग किए जो कि सभी क्रेडिट या डेबिट कार्ड को लेकर किए गए। हमारा मानना है कि इस बाजार में बेहतर अवसर हैं।' 
 
जुलाई में सॉफ्टबैंक ग्रुप कारपोरेशन ने जापान में डिजिटल भुगतान सेवा 'पेपे' पेश करने की घोषणा की थी। इसे वह याहू जापान कारपोरेशन के साथ संयुक्त उपक्रम बनाकर शुरू करने वाली थी और इसके लिए पेटीएम को सेवा सहयोगी बनाया गया था।
 
इस सेवा की शुरुआत अक्टूबर में की गई। पेपे में ग्राहकों को अपने खाते से वॉलेट में पैसे रखने की सुविधा मिलती है जिसका उपयोग वह जापान में डिजिटल भुगतान के लिए कर सकते हैं। जापान में अभी भी नकदी भुगतान की परंपरा है।
 
वर्तमान में जापान में नकदी रहित भुगतान का अनुपात मात्र 20 प्रतिशत है। जापान की सरकार 2025 तक इसे बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की दिशा में काम कर रही है।
 
शर्मा ने कहा, 'इसकी (सेवा की) शुरुआत काफी अच्छी है, हम इससे अचंभित हैं। यदि हम जापान में सफल होते हैं तो हमारे सामने बड़े देशों का रास्ता खुल जाएगा।' जब बड़े देश से उनका आशय पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो चाहते हैं वह उन देशों में जाएं जहां लोग भारतीय प्रौद्योगिकी को देखकर कहें 'अरे वाह क्या बात है'। 
 
उन्होंने कहा, 'इसका विस्तार दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में हो सकता है। लेकिन यह उनकी निजी आकांक्षा नहीं है। उनकी निजी आकांक्षा तो अमेरिका को फिर से महान बनाने की है।' 
 
हालांकि, शर्मा ने हाल ही में पेटीएम से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के बारे में बोलने से इनकार कर दिया। इसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई जिसमें दो पेटीएम के कर्मचारी भी शामिल हैं। इन लोगों को शर्मा से उगाही करने और ब्लैकमेल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि यह मामला अदालत में है इसलिए वह इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते। (भाषा)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: CBI करेगी दिशा सालियान मामले की जांच

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

PNB की करेंसी चेस्ट से निकले 17 करोड़ के जाली नोट, असली नोट गायब कर ऐसे हुआ खेल

‘कॉकरोच’ कहने पर हिला दी सरकार! पढ़िए CJP आंदोलन से अभिजीत दीपके को मिले 3 सबसे बड़े सबक

इस दिन पूरी रात खुला रहेगा खजराना मंदिर, सवा लाख मोदक का भोग, 6 करोड़ के सोने के आभूषण से सजेंगे गजानन

अगला लेख