Hanuman Chalisa

खुशखबर, अब आपकी मित्र पुलिस करेगी आपके घर की सुरक्षा....

Updated: बुधवार, 20 दिसंबर 2017 (09:46 IST)
कानपुर। अगर आप घूमने जा रहे हैं या फिर परिवार में कोई शादी है और चिंता सता रही है घर की सुरक्षा को लेकर तो अब आप बिल्कुल परेशान ना हो क्योंकि मित्र पुलिस ने आपके घर की सुरक्षा का जिम्मा लेने का ठान लिया है।
 
इसके लिए कानपुर पुलिस ने ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन करते हुए निगरानी की व्यवस्था की है। हालांकि की इसके लिए आपको खाली घर छोड़ने से पहले पास के थाने में सूचना देना अनिवार्य होगा।
 
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सबसे पहले यह सराहनीय कदम एसपी पश्चिम डॉ. गौरव ग्रोवर ने उठाया है। एसपी पश्चिम ने बताया कि शहर से बाहर जा रहे लोग, जो अपने घरों में ताला लगा कर जा रहे हैं, वह लिखित में पुलिस को सूचना दें तो उनके मकानों की विशेष सुरक्षा की जाएगी।
 
ऐसे मकानों पर पुलिस रात एक बजे से लेकर सुबह सात बजे तक लगातार अपनी निगरानी रखेंगी इस के लिया पुलिस की आठ टीमें बनाई गई हैं जो रातभर गश्त करती रहेंगी ताकि किसी भी दुकान-मकान का ताला न टूटे। स्टेशन और बस अड्डों पर स्पेशल टीम सुरक्षा करेगी, पार्कों के आसपास मॉर्निंग वाक करने वालों की विशेष सुरक्षा व्यवस्था एक टीम के द्वारा की जाएगी। इस पहल से चोरी की घटनाओं में लगाम लगने में सफलता मिलने पर यह रोस्टर (प्लान) पूरे जनपद में लागू किया जाएगा।
 
एसपी पश्चिम ने बताया कि यह अपनी तरह का प्रदेश के किसी जनपद में किया गया पहला प्रयोग है। इस विशेष टीम में पांच पुलिस कर्मियों को रखा गया है। एक सब-इंस्पेक्टर व चार सिपाही होंगे। यह टीम रात्रि ड्यूटी करने के बाद विशेष पुलिस टीम में शामिल कर्मी थाने में दिन में ड्यूटी नहीं करेंगे। शुरुआती दौर में यह सुविधा कानपुर जिले के शहरी क्षेत्र में लागू रहेगी भविष्य में ग्रामीण क्षेत्र में भी लागू करने का प्रयास किया जाएगा। 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख