Daily Horoscope
✕

मीसा बंदियों की पेंशन राशि 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार

Updated: मंगलवार, 26 जून 2018 (19:33 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) की सम्मान राशि को 15 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिमाह करने का एलान किया।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने यह महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी से सरकारी खजाने पर प्रतिवर्ष लगभग 35 करोड़ 35 लाख 80 हजार रुपए का अतिरिक्त व्ययभार आने का अनुमान है। यह धनराशि 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल के दौरान उसके खिलाफ संघर्ष करने वाले ‘लोकतंत्र सेनानियों’को दी जाती है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख