biodatamaker

नाबालिग से गैंगरेप, लड़की गर्भवती हुई तो परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा

Updated: सोमवार, 27 जून 2022 (18:14 IST)
जयपुर। राजस्थान के जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म मामले में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जनकारी दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां की ओर से रविवार देर रात दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनकी बेटी 3 माह की गर्भवती है और 2 नामजद आरोपियों ने उसके साथ कथित दुष्कर्म किया है, वहीं स्वयं पीड़िता ने दूर के रिश्ते के नाना पर उसके साथ गलत काम करने का आरोप लगाया है।
 
थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने सोमवार को बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म और गर्भधारण की पुष्टि के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है, क्योंकि पीड़िता की मां और पीड़ित लडकी ने अलग-अलग बयान दिए हैं और उनके आरोपों को सत्यापित करने की आवश्यकता है।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में हेमंत राठौड़, रोशन मीणा और हरीश कुमार गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिकी के अनुसार घटना लगभग 2 माह पहले की है। लड़की 2 युवकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती के बाद उनके संपर्क में थी।(भाषा)

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

क्या सूखे की मार से जर्मनी में महंगा होगा भोजन?

H1N1 Strain : क्या देश में आ गया कोई नया खतरनाक वायरस? ICMR के इस बड़े खुलासे ने दूर किया सबका डर!

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

अगला लेख