गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Woman escaping from correctional home, raped twice in 4 hours on the way
Written By
Last Modified: रविवार, 22 मई 2022 (13:14 IST)

सुधार गृह से भागी महिला, रास्ते में 4 घंटे में 2 बार हुआ दुष्कर्म

Rape
राजस्थान के जोधपुर शहर में अपनी मासूम बेटी से मिलने जा रही एक महिला को पहले राजस्थान पुलिस के एक पुलिसकर्मी के रिश्तेदार और एक रिक्‍शा चालक ने मदद के बहाने अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्‍कर्म किया। हैरानी की बात है कि महज 4 घंटे के भीतर ही महिला से 2 अलग-अलग वारदातों में दुष्कर्म किया गया।

खबरों के अनुसार, दोनों वारदातें शुक्रवार रात को जोधपुर के मंडोर थाना इलाके में हुई हैं। यहां एक आपराधिक मामले में एक सुधार गृह में रह रही महिला को अपनी मासूम बेटी की याद आई। इस पर वह सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध मारकर आधी रात को वहां से फरार हो गई।

इस बीच जब वह अपने घर की ओर जा रही थी तो उसकी मुलाकात एक एएसआई के रिश्तेदार से हुई। वह उसे मदद का आश्वासन देकर पुलिस थाने के पीछे बने क्वार्टर में ले गया। जहां उसने महिला से दुष्कर्म किया।

टैक्सी चालक पहाड़ियों पर ले गया : इसके बाद रेलवे स्टेशन पर एक टैक्सी चालक ने भी मदद का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। टैक्सी चालक महिला के हालात का फायदा उठाकर उसे कायलाना की पहाड़ियों पर ले गया। उसके बाद उसने वहां महिला से दुष्कर्म किया।

बाद में महिला ने सुबह अपने परिवार को पूरी घटना बताई। इस पर परिजन उसे मंडोर थाने लेकर पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र में नाबालिग छात्रा का यौन शोषण, स्कूल अधीक्षक को 5 साल की जेल