• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mewat, murder, rape, youth, women, sexual harassment,
Written By
Last Modified: सोमवार, 29 अगस्त 2016 (15:17 IST)

मेवात के हत्या-बलात्कार मामले में 4 युवक गिरफ्तार

मेवात के हत्या-बलात्कार मामले में 4 युवक गिरफ्तार - Mewat, murder, rape, youth, women, sexual harassment,
चंडीगढ़। मेवात जिले के एक गांव में एक परिवार के घर में घुसकर दंपति की हत्या करने और 2 लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 4 युवकों के गिरफ्तार किया गया है। इन युवकों पर घर में लूटपाट करने का भी आरोप है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए राहुल, करमजीत, संदीप और अमरजीत की उम्र लगभग 24-25 वर्ष है। ये सभी पीड़ितों के गांव के नजदीक के इलाके में ही रहते थे। इनमें से आरोपी एक गोदाम में काम करते हैं जबकि 2 अन्य किसान हैं।
 
पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़कियों में से एक ने बताया कि घटना से कई दिन पहले उसने मेवात जिले के नजदीक कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर इन चारों को मंडराते देखा था। यह एक्सप्रेस-वे लड़की के गांव दिंगेहेडी के नजदीक है।
 
मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने रविवार को आरोपियों को पकड़ लिया था। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ितों द्वारा बताए गए ब्योरे के आधार पर आरोपियों की तस्वीरें बनवाई थीं और उन्हें जारी कर दिया था।
 
घटना वाले दिन हमलावरों ने पहले तो धारदार हथियारों से दंपति की हत्या कर दी और फिर परिवार के बाकी 6 सदस्यों को घायल कर दिया। उन्होंने लूटपाट भी की। घायलों में 18 और 22 वर्ष की 2 लड़कियां हैं, जो दंपति की संबंधी बताई जा रही हैं।
 
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने उनका यौन उत्पीड़न भी किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घायलों को रस्सियों से बांधकर फरार हो गए। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल 4 सितंबर को करेगा कश्मीर का दौरा