• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mayawati attacks Modi
Written By
Last Modified: लखनऊ , रविवार, 9 अक्टूबर 2016 (11:26 IST)

मोदी पर मायावती का बड़ा हमला

Mayawati
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर करारा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने जनता को धोखा दिया है। 
 
उन्होंने कांंशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदी से प्रदेश की जनता से झूठे वादे किए। मोदी ने सस्ते अनाज और 24 घंटे बिजली का वादा पूरा नहीं किया। 
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में गरीबों की नहीं, पुंजीपतियों की सरकार बन गई। 
 
बसपा प्रमुख ने कहा कि सपा राज में राज्य में गुंडागर्दी बढ़ी है। यहां कानून व्यवस्था का हाल ऐसा है कि शुरुआत से ही राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए था। केंद्र सरकार से जुड़ी खबरों मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने भी उत्तरप्रदेश को नजरअंदाज किया है। 
ये भी पढ़ें
युद्ध से घबराया पाक बोला, हम हमेशा दुश्मन नहीं रह सकते