शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Maoists blow up 12 buildings in Jharkhand
Written By
Last Updated : रविवार, 12 जुलाई 2020 (18:36 IST)

माओवादियों ने झारखंड में 12 इमारतों को उड़ाया

माओवादियों ने झारखंड में 12 इमारतों को उड़ाया - Maoists blow up 12 buildings in Jharkhand
चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में वन विभाग की 12 इमारतों को संदिग्ध माओवादियों ने उड़ा दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा के अनुसार हथियारबंद माओवादियों का एक समूह ने शनिवार रात जिले के बेरकेला वन क्षेत्र में इमारतों में घुस गया और सभी कर्मचारियों से परिसर खाली करने को कहा।
 
उन्होंने पीटीआई को बताया कि कई कर्मचारियों को उपद्रवियों ने पीटा और पुलिस को सूचित करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
 महथा ने बताया कि माओवादियों ने वन क्षेत्र में स्थित इन इमारतों को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज (आईईडी) लगाकर उड़ा दिया।
 
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि माओवादियों ने एक मार्ग तैयार करने के लिए जंगल में पेड़ों को भी गिरा दिया था, जिसका उपयोग वे संभवतः सुरक्षाबलों पर हमला करने के लिए करते थे। उन्होंने कहा कि जंगल में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। (भाषा) (प्रतीकात्मक चित्र)