suvichar

छत्तीसगढ़ में 8 माओवादियों के मारे जाने के बाद ओडिशा के 5 जिलों में सुरक्षा अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (18:39 IST)
भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 8 माओवादियों को मार गिराए जाने के मद्देनजर ओडिशा के 5 जिलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
 
 
ओडिशा के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार को एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 4 महिलाओं समेत कम से कम 8 माओवादियों को मार गिराया था। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक आरपी शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि छत्तीसगढ़ में गुरुवार की मुठभेड़ के बाद से नक्सली दबाव में हैं इसलिए राज्य में उनकी गतिविधियों को रोकने के लिए सीमावर्ती 5 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
 
शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में गुरुवार के माओवादरोधी अभियान के बाद हमने नुआपाड़ा, मलकानगिरि, बारगढ़, कोरापुट और नबरंगपुर जैसे जिलों में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा है तथा इन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सीमावर्ती क्षेत्रों पर करीबी नजर रखने के लिए कहा गया है। (भाषा)

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख