sundarkand
✕

मनसुख हिरन हत्या मामला : आरोपी को अपराध स्थल लेकर गया एटीएस, गुजरात में 1 व्यक्ति हिरासत में

Updated: सोमवार, 22 मार्च 2021 (23:59 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र आतंकवादरोधी दस्ता (एटीएस) मनसुख हिरन हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को सोमवार को नजदीकी ठाणे जिले में स्थित उस मुंब्रा नहर पर ले गया, जहां हिरन का शव मिला था और उसने आरोपियों को सिम कार्ड मुहैया कराने के आरोप में गुजरात के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।

एटीएस ने इस मामले में निलंबित पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और क्रिकेट सट्टेबाज नरेश गौड़ को शनिवार रात गिरफ्तार किया था। हिरन उस कार का मालिक था, जो दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट मिली थी। कार से जिलेटिन (विस्फोटक सामग्री) की 20 छड़ें बरामद हुई थीं। हिरन की यह कार चोरी हो गई थी।

एटीएस के अनुसार, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किए गए मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे का नाम हिरन की हत्या मामले में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है। एटीएस के एक अधिकारी ने कहा, शिंदे को मुंब्रा नहर के निकट रेतीबंदर इलाके में ले जाया गया, जहां (पांच मार्च को) हिरन का शव मिला था।

उन्होंने कहा, इसके अलावा, हमारी टीम अहमदाबाद गई और उसने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। इस व्यक्ति ने अपराधियों को अपराध में इस्तेमाल करने के लिए सिम कार्ड मुहैया कराए थे। टीम ने कुछ कार्ड भी बरामद किए हैं।

महाराष्ट्र एटीएस के उप महानिरीक्षक शिवदीप लांडे ने रविवार को फेसबुक पर लिखा था कि हिरन की हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है।(भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख