गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mansoon Update heavy rain in Delhi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 जून 2017 (11:08 IST)

मानसून अपडेट! दिल्ली में भारी बारिश, गर्मी से मिली राहत

Mansoon Update
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने से मौसम सुहावना हो गया और कई दिनों से गर्मी की तपिश झेल रहे यहां के रहवासियों को राहत मिली।
 
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार रात से ही बादल छाये रहने और बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 18.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जबकि पालम इलाके में यह आंकड़ा 25.9 मिलीमीटर रहा।
 
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के मौसम में शीतलता बनी रहेगी तथा अगले 24 घंटों के दौरान बारिश अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सीएम योगी का बड़ा फैसला, शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड भंग