Hanuman Chalisa
✕

मणिपुर में विधायक के आवास पर हमला, नकदी और 1.5 करोड़ के आभूषण लूटे

Updated: गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (12:43 IST)
manipur violence: मणिपुर में जनता दल यूनाइटेड (JDU)के विधायक (MLA) के. जॉयकिशन सिंह (K. Joykishan Singh) की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि 16 नवंबर को विधायक के आवास पर तोड़फोड़ करने वाली भीड़ ने 18 लाख रुपए नकद और 1.5 करोड़ रुपए के आभूषण लूट लिए। इंफाल (Imphal) पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमले के दौरान पश्चिम इंफाल के थांगमेइबंद इलाके में विधायक के आवास पर आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए रखे गए कई सामान भी नष्ट कर दिए गए।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि थांगमेइबंद निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के. जॉयकिशन सिंह की मां ने इंफाल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि भीड़ के हमले में 18 लाख रुपए नकद और 1.5 करोड़ रुपए मूल्य की कई मूल्यवान वस्तुएं लूट ली गईं या नष्ट कर दी गईं। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।ALSO READ: मणिपुर में सुरक्षा सख्त, CAPF की 8 और कंपनियां पहुंचीं
 
विधायक के आवास पर करीब 2 घंटे तक तोड़फोड़ की : उन्होंने बताया कि 16 नवंबर की शाम को भीड़ ने विधायक के आवास पर करीब 2 घंटे तक तोड़फोड़ की। जब भीड़ ने विधायक के आवास पर हमला किया था, उस वक्त वे घर पर नहीं थे बल्कि अपने किसी परिजन के इलाज के लिए दिल्ली में थे।ALSO READ: मणिपुर हिंसा : बीरेन सिंह सरकार पर संकट, आधे विधायक मीटिंग में नहीं आए
 
लू, प्याज और सर्दियों के कपड़े आदि सब लूट लिए : जॉयकिशन के घर से कुछ मीटर की दूरी पर टॉम्बिसाना हायर सेकंडरी स्कूल में स्थापित राहत शिविर में रह रहे एक विस्थापित व्यक्ति ने कहा कि हमारे जैसे लोगों के लिए आलू, प्याज और सर्दियों के कपड़े आदि रखे थे, ये सब लूट लिए गए।ALSO READ: इरोम शर्मिला ने की मणिपुर के सीएम के इस्तीफे की मांग, पीएम मोदी से किया हस्तक्षेप का आग्रह
 
जॉयकिशन की देखरेख में राहत शिविर का प्रबंधन करने वाली स्वयंसेवक सनयाई ने कहा कि हमने भीड़ से विधायक के आवास में तोड़फोड़ न करने का आग्रह किया, क्योंकि वहां विस्थापितों को बांटा जाने वाला सामान रखा था। उन्होंने दावा किया कि लॉकर, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और फर्नीचर में तोड़फोड़ की गई। भीड़ ने 3 एयर कंडीशनर ले जाने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। भीड़ 7 गैस सिलेंडर भी ले गई। हमले के दौरान आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के दस्तावेज भी नष्ट कर दिए गए। सनयाई ने दावा किया कि भीड़ ने आंतरिक रूप से लोगों को धक्का दिया और वहां मौजूद एक स्वयंसेवक से मारपीट भी की।ALSO READ: मणिपुर हिंसा का हल नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार कुछ सोच: RSS
 
मणिपुर में पिछले सप्ताह हिंसा बढ़ने के बाद गुस्साए लोगों ने कई विधायकों के घरों में तोड़फोड़ की थी। यह हिंसा मेइती समुदाय की 3 महिलाओं और 3 बच्चों के जिरीबाम जिले में एक राहत शिविर से लापता होने के बाद भड़की थी। 11 नवंबर को सुरक्षा बलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 10 उग्रवादियों के मारे जाने के बाद 6 लोग लापता हो गए थे। इन 6 लोगों के शव पिछले कुछ दिनों में बरामद किए गए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख