• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Man trying to sneak into high security ISRO complex
Written By
Last Modified: तिरनेलवेली , सोमवार, 28 नवंबर 2016 (08:16 IST)

इसरो परिसर में घुसने का प्रयास कर रहा था, गिरफ्तार

इसरो परिसर में घुसने का प्रयास कर रहा था, गिरफ्तार - Man trying to sneak into high security ISRO complex
तिरनेलवेली। इसरो द्वारा महेंद्रगिरी में चलाए जा रहे उच्च सुरक्षा वाले प्रोपल्सन परिसर में रविवार को एक व्यक्ति ने चोरी छिपे घुसने का प्रयास किया। हालांकि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
व्यक्ति को इसरो के स्पेस एंड रिसर्च प्रोग्राम सेंटर में प्रवेश करते हुए पाया गया। सुरक्षा गार्ड ने व्यक्ति को पकड़ा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अधिकारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
 
पुलिस ने कहा कि वह व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने आगे किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
चिड़ियाघर में बाघिन को आया गुस्सा, छलांग लगाकर बाहर आई