Daily Horoscope
✕

Rajasthan : उदयपुर में खत्म हुआ तेंदुए का आतंक, आदमखोर को मारी गोली

Updated: शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (22:55 IST)
Udaipur leopard News : वन विभाग और पुलिस की टीम ने शुक्रवार को राजस्थान के उदयपुर जिले में एक तेंदुए को मार दिया। तेंदुआ आदमखोर था। इस तेंदुए को शहर के पास मदार इलाके में गोली मारी गई। वन विभाग, पुलिस और सेना की टीमें आदमखोर तेंदुए की तलाश कर रही थीं। उसने हाल ही में 2 महिलाओं पर हमला किया था, जिसमें से एक की मौत हो गई।
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुआ आदमखोर था।  अधिकारियों के अनुसार, इस तेंदुए को शहर के पास मदार इलाके में गोली मारी गई। उसने हाल ही में दो महिलाओं पर हमला किया था, जिसमें से एक की मौत हो गई। वन विभाग के डीएफओ अजय चित्तौड़ा ने बताया कि मदार इलाके में आज एक तेंदुए को मार गिराया गया।
ALSO READ: स्कूल परिसर में तेंदुआ घुसा, शिक्षकों व कर्मचारियों ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई
चित्तौड़ा ने बताया कि यह एक वयस्क नर तेंदुआ है, जो संभवत: 'आदमखोर' बन गया था। उन्होंने कहा कि सैंपल टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही और पुष्टि की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 18 सितंबर के बाद से उदयपुर के विभिन्न इलाकों में तेंदुए के हमले में आठ लोगों की जान जा चुकी है जिनमें चार महिलाएं और पांच साल का एक बच्चा शामिल है।
ALSO READ: बिजनौर में ग्रामीणों ने हमलावर तेंदुए को पीट पीटकर मार डाला
वन विभाग ने उदयपुर में आदमखोर तेंदुए को गोली मारने के आदेश दिए थे। वन विभाग, पुलिस और सेना की टीमें आदमखोर तेंदुए की तलाश कर रही थीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख