Hanuman Chalisa
✕

शिक्षिका का सिर काटा, मुंडी हाथ में लेकर घूमता रहा आरोपी...

Updated: बुधवार, 4 जुलाई 2018 (13:25 IST)
रांची। झारखंड के खरसावां जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना के तहत एक व्यक्ति ने शिक्षिका का सिर काट दिया और वह काफी देर तक कटी हुई मुंडी को हाथ में लेकर घूमता रहा।
 
यह घटना खरसावां जिले के सरायकेला की है, जहां हरि हेंब्रम (26) ने शिक्षिका सुकुरू हेस्सा को पहले स्कूल से बाहर निकाला फिर धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी। हरी ने इतनी जोर से वार किया कि शिक्षिका की गर्दन ही धड़ से अलग हो गई। आरोपी लड़कियों के कपड़े पहनकर आया था। बाद में आरोपी शिक्षिका का कटा हुआ सिर लेकर जंगल की ओर भाग गया। घटना गत मंगलवार की है। 
 
स्थानीय लोगों के मुताबिक मूलतः खूंटी जिले की रहने वाली हेस्सा शादी के बाद जमशेदपुर के परसूडीह सरजामदा में रह रही थी। साथ ही 2016 से यहां स्कूल में नौकरी कर रही थी। घर दूर होने के कारण वह आरोपी हरि हेंब्रम के घर पर ही किराए से रहती थी। बताया जाता है कि शिक्षिका एक कमरे का किराया 2000 रुपए देती थी। 
 
इसी बीच, पिछले चार महीनों से सुकुरू हरि का घर छोड़कर उसी गांव में अपने स्कूल के अध्यक्ष डूबी वारला के घर पर किराए पर रहने लगी थी। इसी बात पर हरि को आपत्ति थी। इसको उसने शिक्षिका के साथ मारपीट भी की थी। हरि शादीशुदा है और उसकी पत्नी मायके में रहती है। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख