मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mamata Benerjee in line to take health scheme card
Written By
Last Modified: मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (15:09 IST)

कतार में मुख्यमंत्री, ममता बनर्जी ने लिया स्वास्थ्य योजना का कार्ड

Mamata Benerjee
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां कालीघाट इलाके में अपना 'स्वास्थ्य साथी' स्मार्ट कार्ड लेने के लिए स्थानीय लोगों के साथ मंगलवार को कतार में खड़ी हुईं। प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने उन पर शुद्ध ड्रामा करने का आरोप लगाया।
 
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख शहरी विकास मंत्री फरहाद हकीम और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ अपना कार्ड लेने के लिए सुबह करीब पौने 12 बजे कोलकाता नगर निगम के वितरण केंद्र ‘जय हिंद भवन’ पहुंची। 'स्वास्थ्य साथी' तृणमूल कांग्रेस सरकार की अहम योजना है जो प्रति परिवार पांच लाख रुपए का वार्षिक स्वास्थ्य कवर मुहैया कराती है।
 
हकीम ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्ड लेने के लिए आम आदमी की तरह कतार में खड़ी हुईं। उन्होंने कहा कि यह बताता है कि वह राज्य के आम लोगों में से ही एक हैं।
 
मुख्यमंत्री ने सोमवार को सभी मंत्रियों से आग्रह किया था कि वे अपने-अपने कार्ड ले लें। राज्य के मुख्य सचिव ए. बंदोपाध्याय ने कहा था कि इस योजना में अबतक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पल में मालामाल, पल में कंगाल, बेहद दिलचस्प है बिटकॉइन की कहानी...