CM ममता बनर्जी बोलीं, बंगाल में रात को हुआ खेला, पर्दे के पीछे से हमला
Mamata Banerjee attacks BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एक जनसभा में चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सोमवार रात बंगाल में 'पर्दे के पीछे से एक छुपे रुस्तम की तरह हमला हुआ'। उन्होंने मुख्य सचिव के तबादले को लेकर गंभीर आरोप लगाए और इसे भाजपा को खुश करने की साजिश बताया।
भाजपा को खुश करने के लिए सीएस का तबादला
ममता बनर्जी ने कहा कि कल रात, पर्दे के पीछे से एक छुपे रुस्तम की तरह हमला हुआ। चीफ सेक्रेटरी एक बंगाली महिला हैं। लेकिन वे (BJP) महिला विरोधी हैं… पहले वे लिस्ट मांगते थे, हम तीन नाम देते थे और उसमें से वे चुनते थे, लेकिन अब यह (तबादला) भाजपा को खुश करने के लिए उन्होंने (चुनाव आयोग) ने खुद से किया। प्रधानमंत्री जनसभा में कहते हैं कि वह चुन-चुनकर मारेंगे, वे देश की रक्षा कैसे करेंगे? यह आपको शोभा नहीं देता।'
चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप
यह बयान ममता बनर्जी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज ने इसकी वीडियो क्लिप अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर की है, जिसमें मुख्यमंत्री साफ तौर पर चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगा रही हैं। ममता ने आगे कहा कि पहले की प्रक्रिया में राज्य सरकार तीन नामों की सूची देती थी, जिसमें से चुनाव आयोग चुनता था, लेकिन इस बार आयोग ने बिना किसी सूची के सीधे तबादला कर दिया, जो भाजपा को प्रसन्न करने के लिए किया गया।
पीएम मोदी के बयान की निंदा
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'चुन-चुनकर मारेंगे' वाले बयान का भी जिक्र किया और पूछा कि ऐसे बयान देने वाले व्यक्ति देश की रक्षा कैसे करेंगे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावी तैयारियों के बीच प्रशासनिक बदलाव हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसे 'महिला विरोधी' रुख से भी जोड़ा, क्योंकि मुख्य सचिव एक महिला अधिकारी हैं। भाजपा की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विपक्षी दलों में इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है। ममता बनर्जी ने इसे 'बंगाल में खेला' बताया और कहा कि पर्दे के पीछे की साजिशें अब खुले आम हो रही हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala