Hanuman Chalisa
✕

गाजियाबाद में बड़ा हादसा : करंट की चपेट में आने से 3 बच्ची समेत 5 की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

Updated: गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (00:45 IST)
गाजियाबाद में पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही के चलते 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। राकेश मार्केट मार्ग पर आज एक परचून की दुकान के टिन शेड में करंट उतरने से मां-बेटी समेत 5 लोगों की मौत हुई है। यह दर्दनाक हादसा वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सिहानी गेट के राकेश मार्ग पर हुए हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई, जबकि हादसे के बाद दुकान संचालक दुकान बंद करके भाग खड़ा हुआ।
गौतमबुद्धनगर के दादरी का रहने वाला सुशील कुमार राकेश मार्ग पर गली नंबर तीन के सामने परचून की दुकान चलाता है। बुधवार की सुबह पास में ही रहने वाली 11 वर्षीय सिमरन पड़ोस की 4 वर्षीय बच्ची को गोद में लेकर दुकान से सामान खरीदने गई थी, घटना के समय हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। सिमरन दुकान के बाहर टिन शेड के पाइप को पकड़कर सहारा लेती है, पाइप में टिन शेड से करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में आकर वह चिपक जाती है।
सीसीटीवी में साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि एक के बाद एक लोग किस तरह करंट की चपेट में आते हैं। हादसे से सिमरन और सुरभि को बचाने के लिए पास के घर से 24 साल का लक्ष्मी नारायण दौड़ता हौर वह भी करंट की चपेट में आ जाता है।

इतना ही नहीं 4 वर्षीय सुरभि की मां सीता अपनी बच्ची को बचाने दौड़ती है और वह भी हादसे का शिकार बन जाती है। घटना के समय सड़क पर जलभराव हो रहा था, पानी में करंट उतरने से 10 साल की खुशी भी करंट की चपेट में आ जाती है।

पांच लोगों की मौत से स्थानीय लोग सड़क पर आ जाते हैं और बिजली विभाग व घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगते हैं। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड पर जाम भी लगा दिया था। पीड़ित परिवार की मांग थी की उनको तुरंत मृतकों के शव दिए जाएं, उनका पोस्टमार्टम नहीं हो। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर सड़क से जाम लगाने वाले लोगों को हटाया।
ALSO READ: UP : मेरठ में करंट लगने से पिता और 2 बेटों की मौत
इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जिलाधिकारी गाजियाबाद ने पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख रुपए दिए जाने की जानकारी दी है।
ALSO READ: यूपी के सीतापुर में शादी में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 4 की मौत
प्रश्न उठता है कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते पांच लोग काल का ग्रास बन गए हैं, तो बिजली अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिस दुकानदार की दुकान के टिन शेड से बिजली की लाइन गुजर रही थी, तो उसने उस पर संज्ञान क्यों नहीं लिया। उस पर भी एक्शन होगा। 

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख