dharma sangrah
✕

बोरीवली स्टेशन के पास बिजली का तार टूटा, लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित

Updated: बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (14:37 IST)
मुंबई। उत्तरी मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को बिजली का ओवरहेड तार टूट जाने से लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। 3 लोकल ट्रेन रोक दी गई है जबकि कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 
 
पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि तार टूट जाने के कारण एक वातानुकूलित (एसी) ट्रेन सहित तीन लोकल ट्रेनों को रोक दिया गया, जबकि अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि दहिसर और बोरीवली स्टेशनों के बीच, चर्चगेट जाने वाली फास्ट लाइन पर तार टूटने के बाद सुबह करीब 10 बजे से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।
 
पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 35 मिनट पर तार को ठीक कर दिया गया और ट्रेन सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी।
 
पश्चिम रेलवे के पास दक्षिण मुंबई में चर्चगेट और पालघर जिले के दहानू स्टेशन के बीच 128 किमी लंबा एक उपनगरीय गलियारा है। उपनगरीय सेवा को मुंबई की जीवनरेखा माना जाता है और लोकल ट्रेनों में प्रतिदिन लगभग 35 लाख यात्री यात्रा करते हैं।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख