मंगलवार, 8 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Local BJP leader attacked in Kerala's Kannur
Written By
Last Modified: कन्नूर , गुरुवार, 9 मार्च 2017 (15:00 IST)

कन्नूर में भाजपा नेता पर हमला

Kannur
कन्नूर (केरल)। भाजपा के एक स्थानीय नेता बुधवार को जिले में 9 लोगों के एक गुट के हमले में घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि भाजपा के कन्नूर मंडल के उपाध्यक्ष सुशील कुमार (48) पर तलप में हमला किया गया जिसमें वे घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर 3 बाइक पर सवार होकर आए थे।
 
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। भाजपा ने हमले के पीछे माकपा कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
गोपाल अंसल को झटका, भुगतनी होगी सजा