Daily Horoscope
✕

नासिक में बंगले के नजदीक घूमता दिखा तेंदुआ 8 घंटे बाद पकड़ा गया

Updated: रविवार, 17 फ़रवरी 2019 (20:48 IST)
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक शहर में रविवार सुबह एक बंगले के पास दिखे तेंदुए को वन विभाग कर्मियों ने 8 घंटे के प्रयास के बाद शाम 3.30 बजे पकड़ लिया। एक अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को गंगापुर रोड पुलिस थाने के पास स्थित सावरकर नगर क्षेत्र में एक अपार्टमेंट की छत पर एक शेड से पकड़ा गया।
 
उन्होंने बताया कि वन विभाग के एक कर्मचारी को तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में चेहरे में खरोंचें आ गईं। अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को रविवार सुबह करीब 7.30 बजे उन लोगों ने देखा, जो क्षेत्र में स्थित विभिन्न बंगलों में तड़के घरेलू काम करने के लिए आते हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए का वीडियो यहां भीड़भाड़ वाले कॉलोनी रोड स्थित एक बंगले में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। निवासियों ने गंगापुर पुलिस थाने को सूचित किया। पुलिस ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।

अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को बेहोश करने के बाद नायलोन के जाल में पकड़ लिया गया। बाद में तेंदुए को वन विभाग के एक वैन में ले जाया गया। उसे बाद में चिकित्सकीय जांच के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
 
पुलिस ने बताया कि इससे पहले 25 जनवरी को भी इस इलाके में एक तेंदुआ घूमता दिखा था जिसने एक स्थानीय नेता और 2 मीडियाकर्मियों को घायल कर दिया था।

बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया था। वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नासिक जिले का पश्चिमी हिस्सा घने जंगलों से घिरा है, जहां तेंदुए, भेड़िए, लकड़बग्घे और लोमड़ी समेत कई तरह के जानवर रहते हैं।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

मंत्री नागर सिंह चौहान पर 20 साल से रिश्ते में होने का आरोप लगाने वाली महिला का यूटर्न, अब तारीफ में पढ़े कसीदे

देश में अफरा-तफरी फैलाने की योजना थी, गुजरात में मोदी का विपक्ष पर हमला

सिर्फ पढ़े-लिखे लोगों ने दिया वोट’, इसलिए हारे- एमएलसी नतीजों पर ओपी राजभर का बयान

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

अगला लेख