Hanuman Chalisa

तालाब किनारे पीपल के पेड़ पर चढ़े तेंदुए ने ग्रामीणों में फैलाई दहशत

Published: रविवार, 26 जुलाई 2020 (20:31 IST)
राजनांदगांव। जंगल कट रहे हैं और इंसानों द्वारा हरियाली को सफा करके सीमेंट कंक्रीट के नए जंगल बनाए जा रहे हैं, ऐसे में बेचारे वन्य पशु कहां जाएं? जाहिर है कि वे शहरों की तरफ कूच करने पर बेबस हैं। यहां के साल्वेवारा क्षेत्र में स्थित एक तालाब के किनारे नहाने गए ग्रामीणों में उस वक्त दहशत फैल गई, जब जंगलों से भटकता हुआ एक तेंदुआ (Leopard) आया और वह पीपल के पेड़ पर चढ़ गया।
 
यह वा‍कया रविवार को हुआ। यहां पर कुछ ग्रामीण नहाने के लिए तालाब पर गए। वे पानी में गोता लगाते उससे पहले उन्होंने देखा कि समीप पीपल के पेड़ पर पत्तों की आड़ में एक बड़ा तेंदुआ छुपा हुआ बैठा है। तेंदुए को देखते ही ग्रामीणों की घि‍घी बंध गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।
 
वन विभाग के अधिकारी जब यहां पहुंचे, तब भी तेंदुआ पीपल की डाल पर आराम फरमा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है बल्कि भीड़ को देखकर वह खुद ही घबरा गया है। कभी वो इस डाल पर छलांग लगाता तो कभी दूसरी डाल पर।
 
वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सलाह दी कि वे भीड़ बढ़ाने के बजाय अपने अपने घरों में चलें जाएं ताकि तेंदुआ शांत हो सके। उन्होंने कहा कि जब रात होगी, तब तेंदुआ अपने आप पीपल के पेड़ से उतरकर जंगल में चला जाएगा। हालांकि अधिकारी ग्रामीणों को रवाना करने के बाद तेंदुए की हर हरकत पर नजर रखे हुए थे।।
 
पिछले दिनों इंसानों द्वारा वन्य जीवों पर हुई क्रूर हरकत (गर्भवती हथिनी को मारना, बंदर की फंदा लगाकर हत्या करना) ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। सोशल मीडिया पर जानवरों के साथ क्रूरता के वायरल हुए वीडियो ने भी देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इसके विरोध में कई बॉलीवुड सितारे उतरे थे। अनुष्का शर्मा ने तो इसके लिए मुहीम तक चलाई थी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

अगला लेख