Daily Horoscope

ओडिशा में भूस्खलन, 12 लोगों की मौत की आशंका, चार लापता

Updated: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (15:08 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा के गजपति जिले में तितली तूफान के बाद हुई भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 12 लोगों के मरने की आशंका है और जबकि चार लोग लापता हैं। यह जानकारी विशेष राहत आयुक्त बीपी सेठी ने शनिवार को दी।


उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद कुछ ग्रामीणों ने एक गुफानुमा जगह में शरण ली थी। सेठी ने बताया, गजपति जिले के रायगडा प्रखंड के अन्तर्गत बरघारा गांव में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण करीब 12 लोगों के मरने की खबर है। उन्होंने बताया कि चार लोग लापता हैं और उनके मलबे में दबे होने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि गजपति जिला के जिलाधिकारी को घटनास्थल पर जाने और स्थिति का जायजा लेकर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है। सेठी ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी प्रावधानों के अनुसार, प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश से प्रभावित इलाके में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों सहित एक बचाव दल को भेजा गया है। पालसा के नजदीक गोपालपुर के दक्षिण-पश्चिम में बृहस्पतिवार को चक्रवात के कारण भूस्खलन हुआ था।

इस बीच, अधिकारी ने बताया कि अन्य इलाकों में पानी घटने के साथ ही राहत एवं बचान अभियान जोर पकड़ने लगा है। स्थिति की समीक्षा करने वाले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गंजम, गजपति और रायगढ़ा जिलों सहित कुछ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। (भाषा) 
सांकेतिक फोटो

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख