लालू यादव ने तेजस्वी के बेटे का नाम रखा इराज, क्या है इसका हनुमानजी से कनेक्शन?
Tejashwi Yadav son name : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने बुधवार को कहा कि परिवार ने उनके नवजात पोते का नाम 'इराज' (Iraj) रखा है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) दूसरी बार पिता बने हैं। तेजस्वी यादव की पत्नी ने मंगलवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया।ALSO READ: दूसरी बार पिता बने तेजस्वी यादव, शेयर की बच्चे की तस्वीर
लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा : लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि तो हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मैंने और राबड़ी देवी ने 'इराज' रखा है। तेजस्वी और राजश्री ने उसका पूरा नाम 'इराज लालू यादव' रखा है। उन्होंने आगे लिखा कि कात्यायनी का जन्म नवरात्रि की शुभ अष्टमी तिथि पर हुआ था और यह नन्हा बालक बजरंग बली हनुमानजी के मंगल दिन मंगलवार को जन्मा है इसलिए उसका नाम 'इराज' रखा गया है। आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! मां और नवजात शिशु दोनों स्वस्थ हैं।
इराज एक संस्कृत शब्द है। यह हनुमानजी का एक नाम है। इसका अर्थ फूल, खुशी और जल से पैदा व्यक्ति होता है। इसे भगवान कामदेव का एक और नाम भी माना जाता है।
So our grand daughter Katyayanis little brother is named “Iraj” by me and Rabri Devi.
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 28, 2025
Tejashwi & Raj Shree have given him full name as “Iraj Lalu Yadav”.
Katyayani was born on Katyayani Ashtami, the 6th day of auspicious Navratri and this little bundle of joy is born on… pic.twitter.com/BqXMgTRBrW
परिवार के एक सदस्य के अनुसार राजश्री पिछले कुछ दिनों से कोलकाता के जिस निजी अस्पताल में भर्ती थीं, वहीं शिशु का जन्म हुआ। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मंगलवार को अस्पताल जाकर यादव से मुलाकात की।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta

