Daily Horoscope
✕

कूपवाड़ा में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

Updated: रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (21:02 IST)
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कूपवाड़ा जिले में रविवार रविवार सुबह आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 1 आतंकी की मौत हो गई है जबकि 2 अन्य आतंकियों के छिपे होने की खबर है। सुरक्षा बल उनकी तलाश कर रहे हैं।
 
जानकारी मिली है कि सुरक्षा बलों को कूपवाड़ा जिले की हंदवाड़ा तहसील के वाडीपोरा के हाजिन में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इस खबर पर कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में उस जगह को घेर लिया और आतंकियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन आतंकियों ने आत्मसमर्पण करने की बजाय सुरक्षाबलों पर हमला बोल दिया। 
 
इसके बाद सुरक्षा बलों की तरफ से भी फायरिंग शुरू हो गई। इसी जवाबी फायरिंग में 1 आतंकी की मौत हो गई। अभी भी उस जगह पर सुरक्षा बलों की 1 अन्य आतंकी से मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षा बलों को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक अभी भी हाजिन कूपवाड़ा क्षेत्र में 2 अन्य आतंकियों के छिपे होने की खबर है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
सुरक्षा बलों ने आतंकियों के ऊपर हाल ही में कड़ी कार्रवाई की है। इसकी वजह से मुठभेड़ में कई शीर्ष आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। सेना का यह अभियान अभी भी जारी है। सेना की इसी कार्रवाई से बौखलाए आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं।
 
सुरक्षा बलों की सीधी कार्रवाई में लश्कर-ए-तोइबा के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। इससे जम्मू-कश्मीर में आतंक की तेजी में कमी आई है। इसी बीच खबर है कि लश्कर की कमान एक नए आतंकी के हाथ सौंप दी गई है। सुरक्षा बल इसकी तलाश में लगे हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि इस आतंकी को भी शीघ्र ही मार गिराया जाएगा।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली

न राहुल गांधी आएंगे, न अखिलेश यादव', केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 चुनाव को लेकर सपा पर साधा निशाना

MP स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, सरकार के कामकाज की सराहना कर दी बधाई

Cyclone Murasu का खौफ, 100 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए किन राज्यों में मंडराया खतरा

अगला लेख