sawan somwar

आतंकियों ने किया पूर्व विधायक के घर पर ग्रेनेड हमला

Updated: रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (21:01 IST)
श्रीनगर। आतंकियों ने रविवार को कश्‍मीर में 2 महिलाओं को गोली मार दी जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच आतंकियों ने नेकां के एक पूर्व विधायक के घर पर ग्रेनेड से भी हमला किया।
 
आतंकियों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के त्राल के सीर गांव में 2 महिलाओं को गोली मार दी जिनमें से 1 महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई है।

पुलिस के मुताबिक मृत महिला की पहचान यास्मिन के रूप में हुई है। वह खोनमोह की रहने वाली थी, वहीं घायल महिला की पहचान सीर त्राल निवासी रूबी के रूप में हुई है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, सर्च ऑपरेशन जारी है।
 
ग्रेनेड हमला : पुलवामा में आतंकियों ने नेशनल कांफ्रेंस के एक नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला किया है। बताया जा रहा है कि नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक गुलाम नबी भट्ट के त्राल स्थित घर पर ये हमला हुआ है, हालांकि मामले की पूरी जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई है।
 
सीआरपीएफ ने बताया है कि 180 बटालियन के 1 जवान को पूर्व विधायक की सुरक्षा को लेकर घर पर तैनात किया गया है। इस हमले में सीआरपीएफ का 1 एएसआई भी घायल हुआ है जिसके बाएं हाथ में चोट आई है। इसके अलावा अब तक किसी तरह के हताहत होने की खबर नहीं आई है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख