biodatamaker
✕

संगम में डुबकी लगाकर अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना

Updated: रविवार, 27 जनवरी 2019 (19:55 IST)
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रयागराज की कुंभनगरी पहुंचे और उन्होंने संगम में स्नान भी किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने साधु-संतों का आशीर्वाद लेते हुए आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा।
 
 
अखिलेश ने कहा कि अहंकार को त्यागने वाला स्थान कुंभ है इसलिए स्नान करने के बाद व्यक्ति को अपना अहंकार यहीं पर त्याग देना चाहिए। राम मंदिर पर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि 90 दिन का समय जनता ने योगी सरकार को दिया है। इस अवधि में वे पहले आवारा घूम रहे जानवरों की रक्षा कर लें, फिर राम मंदिर निर्माण की बात करें।
 
अखिलेश ने कहा कि मैंने तो सिर्फ 26 जनवरी को 26 जनवरी की तरह मनाया है लेकिन अगर कोई मुख्यमंत्री 26 जनवरी को ऐसी बातें मंच से कहें तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे किस तरह के मुख्यमंत्री हैं? पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं और फिर कहता हूं कि केंद्र सरकार, उत्तरप्रदेश सरकार को किला दान में दे दे जिससे वहां स्थित वटवृक्ष के दर्शन आसानी से हो सकें। महाराजा हर्षवर्धन ने कुंभ में आकर अपना सब कुछ दान कर दिया था। उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगभग 3 घंटे तक कुंभनगरी में रुके और इस दौरान उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि का आशीर्वाद प्राप्त किया। साधु-संतों से मुलाकात करने के बाद उन्होंने कहा कि यहां आकर ऋषि-मुनियों की पुरानी परंपराओं से मिलने व उसका परिचय करने का मौका मिलता है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

फिल्मी पर्दे के हीरो से असली मददगार तक: कैसा था कश्मीर से नाना पाटेकर का रिश्ता?

अगला लेख