शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Kissing baba arrest Assam
Written By
Last Updated : मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (16:26 IST)

‍गिरफ्‍त में आया एक और बाबा, चुंबन से करता था महिलाओं का इलाज

‍गिरफ्‍त में आया एक और बाबा, चुंबन से करता था महिलाओं का इलाज - Kissing baba  arrest Assam
धर्म की आड़ में लोग पाखंड की दुकान चलाते हैं और अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए लोगों का शोषण करते हैं। ऐसे ही एक स्वयंभू बाबा को असम के मोरीगांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 
यह बाबा किस करके लोगों को ठीक करने का दावा करता था। 31 वर्षीय रामप्रकाश चौहान को लोग किसिंग बाबा कहते थे। इसकी गतिविधियां देखकर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
 
रामप्रकाश पर आरोप है कि वह महिलाओं की बीमारियां ठीक करने के नाम पर उन्हें चुंबन करता था और गले लगाता था। खुद रामप्रकाश ने स्वीकार किया है कि वह अपनी अलौकिक शक्तियों से बीमारियां ठीक कर सकता है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

चौहान ने गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को बताया कि वह सिर्फ एक चुंबन देता है। चौहान को आईपीसी की धारा 354, 417, 417 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
(Photo courtesy: ANI Twitter)
ये भी पढ़ें
कौन हैं सुधा भारद्वाज, क्यों हैं चर्चा में...