Daily Horoscope
✕

केरल में ऑपरेशन सिंदूर की रंगोली पर बवाल, क्यों दर्ज हुई RSS के 27 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR

केरल के कोल्लम जिले के एक मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर पर रंगोली बनाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 27 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है।

Updated: रविवार, 7 सितम्बर 2025 (09:41 IST)
Kerala Operation Sindoor Rangoli Controversy: केरल के कोल्लम जिले के एक मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर पर रंगोली बनाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 27 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है। मंदिर प्रशासन ने रंगोली को हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताया तो भाजपा ने दावा किया कि यह ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में किया गया था।
 
मुथुपिलक्क स्थित पार्थसारथी मंदिर में रंगोली पर बवाल मच गया। केरल पुलिस ने मंदिर समिति के एक पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
 
इस पर आरएसएस का झंडा और ऑपरेशन सिंदूर लिखा हुआ था। मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों का दावा है कि पहले भी मंदिर के आसपास झंडे लगाने पर बवाल मचा है। ऐसे टकरावों से बचने के लिए हमने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने 2023 में मंदिर परिसर के पास झंडों सहित किसी भी सजावटी वस्तु पर प्रतिबंध लगा दिया था।
 
इसके बावजूद, आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मंदिर समिति के पुष्प डिजाइन के ठीक बगल में अपने झंडे के साथ एक फूलों की रंगोली बना दी और उस पर ऑपरेशन सिंदूर लिख दिया। यह हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन था इसलिए हमने शिकायत दर्ज कराई। हम ऑपरेशन सिंदूर का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन यह वैसा नहीं है जैसा आरोपी इसे चित्रित कर रहे हैं। 
 
 
उन्होंने कहा कि यह केरल है। यह भारत का गौरवशाली हिस्सा है। फिर भी, ऑपरेशन सिंदूर शब्दों वाले एक 'पुक्कलम' को बनाने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। यह बिल्कुल अस्वीकार्य हैं। ऑपरेशन सिंदूर सशस्त्र बलों की ताकत और वीरता का प्रतीक है, और कानूनी कार्रवाई के ज़रिए इसे निशाना बनाना देश की रक्षा करने वाले हर सैनिक का अपमान है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

अगला लेख