• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kejriwal to Badal, watch Udta Punjab
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 18 जून 2016 (10:44 IST)

बादल 'उड़ता पंजाब' जरूर देखें : केजरीवाल

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा उपमुख्यमंत्री सुखबिर सिंह बादल को अवश्य 'उड़ता पंजाब' फिल्म देखनी चाहिए ताकि पता चले कि राज्य में उन्होंने क्या किया है।
 
केजरीवाल ने शुक्रवार रात 'उड़ता पंजाब' देखने के बाद कहा कि थोड़ी देर पहले 'उड़ता पंजाब' देखा। बहुत प्रभावशाली था। बादल जरूर देखें कि उन्होंने पंजाब में क्या किया है।'
 
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' में ड्रग्स के नशे में डूबी दुनिया को पर्दे पर गहराई से उतारा गया है। फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप, एकता कपूर तथा विक्रमादिर्या मोटवाने हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
गुलबर्ग मामला: एहसान जाफरी के गोली चलाने से भड़की थी भीड़...