• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. karnataka lingayat mahant sucide
Written By
Last Updated : मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (12:31 IST)

कर्नाटक में लिंगायत महंत ने दी जान, मरने से पहले लिखा 2 पन्नों का सुसाइड नोट

karnataka
बेंगलुरु। कर्नाटक में एक लिंगायत महंत बसवलिंग स्वामी मृत पाए गए। कंतुगल मठ के प्रमुख महंत बसवलिंग स्वामी के कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उन्होंने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
पुलिस ने बताया कि लिंगायत संप्रदाय के 45 वर्षीय महंत बसवलिंग स्वामी सोमवार को कर्नाटक के रामनगर जिले के कंतुगल मठ में अपने कमरे की खिड़की की ग्रील से लटके पाए गए। संत ने 2 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि कुछ लोग उनका उत्पीड़न कर रहे थे।
 
उल्लेखनीय है कि चित्रदुर्ग के प्रभावशाली लिंगायत मुरुगा मठ के प्रमुख महंत शिवमूर्ति को 1 सितंबर की रात दो नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आरोपी गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
 
कर्नाटक में लिंगायत संप्रदाय काफी प्रभावशाली माना जाता है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भी इसी संप्रदाय के हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
गुल्लक खरीदने गई थी, सरकारी गेस्ट हाउस में खून से लथपथ मिली