• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. karnataka former cm bs yediyurappas granddaughter soundarya sucide
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (16:23 IST)

पूर्व सीएम येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या नीरज ने की आत्महत्या

bs yediyurappas
बेंगलुरु। वरिष्‍ठ भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या नीरज ने शुक्रवार को अपने घर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
 
घटना के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी येदियुरप्पा के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए अस्पताल पहुंचे।
 
30 साल की सौंदर्या बैंगलोर के एमएस रमैया अस्पताल में डॉक्टर थीं। वह और उनके पति माउंट कार्मेल कॉलेज के पास एक इमारत में रहते थे। आज सुबह उसका शव उसके आवास पर पाया गया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बोवरिंग अस्पताल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें
हम दोनों किसानों के बेटे हैं, यूपी में लागू नहीं होने देंगे काले कानून : अखिलेश