शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Karnataka crime news : Children plucked flowers from the garden and cut off mothers nose
Written By वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Last Modified: बुधवार, 3 जनवरी 2024 (14:30 IST)

बगीचे से बच्चों ने फूल तोड़े, काटी मां की नाक

कर्नाटक के बेलगावी में दिल दहला देने वाली वारदात

Karnataka crime news : बगीचे से बच्चों ने फूल तोड़े, काटी मां की नाक - Karnataka crime news : Children plucked flowers from the garden and cut off mothers nose
  • आरोपी ने पहले महिला से झगड़ा किया
  • गुस्से में काट दी नाक
  • पीड़िता की हालत गंभीर
Karnataka news in hindi : कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक व्यक्ति ने एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नाक काट दी। पीड़ित महिला के बच्चों ने व्यक्ति के बगीचे से फूल तोड़ लिए थे। 
 
पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को बेलगावी जिले के बासुरते गांव में हुई। महिला जिस आंगनवाड़ी में काम करती है उसके पास ही आरोपी का बगीचा है। आंगनवाड़ी के बाहर खेलते हुए बच्चे बगीचे में घुस गए और फूल तोड़ने लगे।
 
आरोपी कल्याणी मोरे ने सुगंधा मोरे (50) के साथ पहले इस बात को लेकर झगड़ा किया और फिर उसकी नाक काट दी।
 
खून से लथपथ सुगंधा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
अडाणी-हिंडनबर्ग मामले का संपूर्ण घटनाक्रम