dharma sangrah
✕

'मेंटल है क्या?' के सवाल पर कंगना रनौत ने दिया यह जवाब

Updated: मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (10:35 IST)
मुंबई। 'मेंटल है क्या' की अभिनेत्री कंगना रनौत का मानना है कि एक सेलिब्रिटी होने के नाते उनकी यह जिम्मेदारी है कि वे मनोरोग से जुड़ी भ्रांतियों को तोड़ने की दिशा में काम करें। कंगना ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में अपने ये विचार बताए।
 
हिन्दी फिल्म उद्योग में जिस तरह से इस विषय को पर्दे पर उभारा गया, उसके बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि इससे कई भ्रांतियां जुड़ी हैं। चूंकि हमारी बातों का लोगों पर असर पड़ता है इसलिए मैंने सोचा कि एक सेलिब्रिटी होने के नाते हमें ऐसे लोगों के साथ खड़े होने और उन भ्रांतियों को तोड़कर इस मुद्दे को सुलझाने की जरूरत है।
 
'मेंटल है क्या' की निर्माता एकता कपूर हैं और 'क्वीन' के बाद इस फिल्म में कंगना एक बार फिर राजकुमार राव के साथ दिखने वाली हैं। कंगना ने राजकुमार राव की तारीफ करते हुए कहा कि आज वे स्टार हैं। वे एक बेहतरीन अभिनेता हैं और बहुत मेहनती भी। मैंने उनके काम को देखा है और यह वाकई में बहुत अच्छा अनुभव था।
 
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार प्रकाश कोवेलामुडी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अमायरा दस्तूर और जिमी शेरगिल भी हैं। फिल्म अगले साल 22 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' भी अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है। 

ALSO READ: हॉरर फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रद्धा और राजकुमार के साथ घटी अजीब घटना
 
उन्होंने कहा कि चाहे जिस फिल्म से भी मैं जुडूं, मैं अपनी हर फिल्म में 100 प्रतिशत देने में यकीन रखती हूं और मैं ऐसी फिल्में करती रहूंगी, जो मुझे अपील करती हैं। अभिनेत्री हाउस ऑफ अनिता डोंगरे के महिला परिधान के ब्रैंड ग्लोबल देसी की ब्रांड एम्बेसेडर हैं। कंगना ने बीती शाम यहां ब्रैंड के फॉल 18 कलेक्शन 'जिप्सी हार्ट' का उद्घाटन किया।
 
व्यक्तिगत स्टाइल के बारे में पूछे जाने पर कंगना ने कहा कि वे किसी भी खास स्टाइल को अपनाने में यकीन नहीं रखतीं। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

अगला लेख