Daily Horoscope
✕

खालिदा जिया को बस पर बम फेंकने के मामले में 6 महीने की अंतरिम जमानत मिली

Updated: सोमवार, 6 अगस्त 2018 (17:49 IST)
ढाका। बांग्लादेश के उच्च न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा जिया को 2015 में एक बस पर पेट्रोल बम फेंके जाने के मामले में सोमवार को 6 महीने की अंतरिम जमानत दे दी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
 
 
कोमिल्ला के छोउड्डाग्राम उपजिले में 2 फरवरी 2015 को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान अज्ञात हमलावरों ने एक बस पर पेट्रोल बम फेंक था जिसमें 8 लोगों की मौत हुई थी और 20 अन्य जख्मी हुए थे।
 
बीडीन्यूज24.कॉम ने खबर दी है कि न्यायमूर्ति एकेएम असद-उज-जमां और एसएम मुजीब-उर-रहमान ने 72 वर्षीय नेता को सोमवार को जमानत दे दी। कुमिल्ला विशेष अदालत में 3 बार की पूर्व प्रधानमंत्री की जमानत याचिका दायर की गई थी जिनको इस मामले में विशेषाधिकार अधिनियम के तहत गिरफ्तार गया है।
 
न्यायाधीश केएम शम्स उल आलम ने जिया को इस मामले में गिरफ्तार करने के पुलिस के कदम को सही ठहराया था लेकिन उनकी जमानत याचिका पर कोई निर्णय नहीं किया था और मामले पर सुनवाई के लिए 8 अगस्त की तारीख मुकर्रर की थी। इसके बाद जिया के वकीलों ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया।
 
खबर के मुताबिक जिया के वकील एकेएम एहसान-उर-रहमान ने कहा कि इस घटना को लेकर 2 अलग-अलग मामले दर्ज हैं जिसमें एक हत्या और दूसरा विस्फोटक अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। 28 मई को मामला खारिज करने के लिए एक याचिका दायर की गई थी, जो अभी लंबित है। बीएनपी प्रमुख जिया ऑर्फनेज ट्रस्ट भ्रष्टाचार के मामले में 5 साल की सजा काट रही हैं। उन्हें 8 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख