sundarkand

दुनिया के खूंखार आतंकी ओसामा के बेटे ने 9/11 विमान अपहर्ता की बेटी से शादी की

Updated: सोमवार, 6 अगस्त 2018 (19:16 IST)
लंदन। आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन ने अमेरिका में घातक 9/11 आतंकी हमला करने वाले विमान के अपहरणकर्ताओं के अगुवा रहे मोहम्मद अत्ता की बेटी से शादी की है। एक मीडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

 
गौरतलब है कि अल कायदा के प्रमुख रहे लादेन को अमेरिका ने मार गिराया था। ब्रिटिश अखबार 'द गार्डियन' ने ओसामा के परिवार के हवाले से खबर दी है कि मारे गए अल कायदा नेता के परिवार वालों ने हमजा की अत्ता की बेटी से शादी की है।
 
अत्ता मिस्र का नागरिक और अमेरिकी एयरलायंस फ्लाइट 11 का पायलट थ। उसने सबसे पहले विमान अगवा किया और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ टॉवर को निशाना बनाया था। इस घटना में विमान में सवार 92 लोग सहित करीब 1,600 लोग मारे गए थे।
 
ओसामा के सौतेले भाई अहमद और हसन अल अत्तास के हवाले से खबर दी गई है कि हमजा अल कायदा में एक वरिष्ठ पद पर है और उसका लक्ष्य अपने पिता की मौत का बदला लेना रहा है। गौरतलब है कि 7 साल पहले पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी सेना ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था।
 
अमेरिकी नौसेना सील मई 2011 में ओसामा के एबटाबाद स्थित परिसर में घुसी और उसे (ओसामा) मार गिराया था। ओसामा वहां अपनी 3 पत्नियों के साथ रहता था। अमेरिकी हमले में हमजा का भाई खालिद भी मारा गया था। हमजा ओसामा की 3 जीवित पत्नियों में से एक खैरियाह सबर का बेटा है। 
 
अहमद अल अत्तास ने बताया कि हमने सुना है कि उसने (हमजा) मोहम्मद अता की बेटी से शादी कर ली है। उन्होंने बताया कि हम आश्वस्त नहीं हैं कि वह कहां है, लेकिन वह अफगानिस्तान में हो सकता है। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

केरल में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की मौत

भारत-अमेरिका रिश्तों पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- PM मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप

मेलोनी बनीं सबसे लंबे वक्त तक इटली की पीएम रहने वालीं नेता, मोदी ने बधाई दी

अगला लेख