dharma sangrah
✕

कमलनाथ सरकार को चौतरफा घेरने के लिए भाजपा नेताओं ने रचा चक्रव्यूह!

Updated: बुधवार, 12 जून 2019 (09:06 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा के बड़े नेताओं ने चौतरफा हमला बोल दिया है। भीषण गर्मी में बिजली और पानी की समस्या से पहले से ही घिरी कमलनाथ सरकार की मुश्किलें भाजपा नेताओं के तबाड़तोड़ प्रदर्शनों ने और बढ़ा दी है।
 
भोपाल में मासूम के साथ रेप और उसकी बेरहमी से हत्या के बाद जहां लगातार दो दिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कानून व्यवस्था के मुद्दें पर सड़क पर उतरकर कमलनाथ सरकार को जमकर घेरा तो इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में हजारों की संख्या में किसान कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे।
 
 
किसान और कानून व्यवस्था पर लगातार दो दिन दो बड़े प्रदर्शनों के बाद आज मध्य प्रदेश भाजपा पूरे प्रदेश में बिजली के मुद्दें पर सड़क पर उतरेगी। भाजपा सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर ढोल-नगाड़ों के साथ लालटेन यात्रा निकालेगी। बिजली पर पहली बार हो रहे भाजपा के इस बड़े प्रदर्शन के भोपाल में अगुवाई में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह तो शुजालपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।
 
 
कानून व्यवस्था, किसान, बिजली-पानी की समस्या के साथ भाजपा प्रदेश में लगातार हो रहे ट्रांसफर पर भी सरकार को घेर रही है। राजधानी भोपाल में कलेक्टर की स्थाई पोस्टिंग नहीं होने के चलते मंगलवार को शिवराज ने कमलाथ सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई तो नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव पहले ही कह चुके है कि विपक्ष प्रदेश में अफसरों के ट्रांसफर के मुद्दें को मानसून सत्र में सदन में उठाएगी।
 
 
लोकसभा चुनाव के परिणमों से उत्साहित भाजपा लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर एक ऐसा माहौल बनाने में जुटी है जिसका फायदा उसको आने वाले निकाय और पंचायत चुनाव में मिल सके। इसके साथ ही जब भाजपा के सभी बड़े नेता एक सुर में कमलनाथ सरकार के ज्यादा दिन नहीं चलने की भविष्यवाणी कर चुके हैं। ऐसे में भाजपा के बड़े नेताओं के इस तरह प्रदर्शन के कई सियासी मायने भी तलाशे जा रहे हैं। 
 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

अगला लेख