shradh paksha
✕

उज्जैन से चित्रकूट जा रही 55 श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 7 गंभीर

Updated: बुधवार, 12 जून 2019 (08:58 IST)
सांकेतिक तस्वीर
विदिशा। मध्य प्रदेश के उज्जैन से दर्शन कर चित्रकूट के लिए जा रही 55 तीर्थयात्रियों से भरी बस की विदिशा मार्ग पर ग्राम धतुरिया में हुई भीषण दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में 3 श्रद्धालुओं की मौत और 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य यात्रियों के भी घायल होने का समाचार है। बताया जा रहा है कि ये सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के मालेगांव से तीर्थ दर्शन के लिए निकले थे। उज्जैन में दर्शन करने के बाद ये सभी चित्रकूट जा रहे थे। 
 
 
समाचार मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विदिशा जिलाधीश व विधायक शशांक भार्गव को निर्देश देकर तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। 
 
घायल श्रद्धालुओं के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के और बाकी अन्य यात्रियों के रहने की, घर वापसी सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं करने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
 
 
 
मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधायक शशांक भार्गव व जिलाधीश ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत कार्य शुरू करवाया। 
बस में फंसे यात्रियों को निकालकर, घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। 
बाकी यात्रियों के रहने व अन्य सभी व्यवस्थाओं का इंतजाम किया। 
 
 
मुख्यमंत्री कमलनाथजी ने ईश्वर से घायलों को शीघ्र करने की कामना के साथ ही भीषण दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत व्यक्तियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए  व घायलों के लिए 50 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की। 
 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

"तानाशाह बहुत घबराया हुआ है..." मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस; खरगे ने रखीं 3 बड़ी शर्तें

बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर हर्षानंद गिरि का पलटवार, उठाए आश्रमों की व्यवस्था पर सवाल

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार की आज 'सुप्रीम' परीक्षा

जस्टिस भुइयां के बयान से घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त, जयराम रमेश ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा

अगला लेख