sundarkand
✕

अमूल डेयरी के एमडी ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार के आरोप से इंकार

Updated: सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (14:51 IST)
आणंद। आणंद आधारित कैरा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (अमूल डेयरी) के प्रबंध निदेशक ने इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड की एक बैठक में शनिवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष रामसिंह परमार ने यह जानकारी दी।
 
प्रबंध निदेशक (एमडी) के. रथनाम का इस्तीफा निविदाओं के आवंटन और डेयरी में भर्ती में 450 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच आया है, हालांकि परमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एमडी ने इन आरोपों के चलते नहीं, बल्कि पारिवारिक कारणों को लेकर इस्तीफा दिया है।
 
अमूल डेयरी ने एक बयान जारी कर कहा है कि वरिष्ठ महाप्रबंधक (योजना एवं विपणन) जयन मेहता को प्रभारी एमडी निुयक्त किया गया है। रथनाम ने संवाददताओं से कहा कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया, क्योंकि वे तमिलनाडु और अमेरिका में रह रहे अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैंने अमूल के लिए 22 साल काम किया और अगले 10-15 सालों में अपने लिए कुछ करना चाहता हूं। परमार ने बताया कि रथनाम 4 साल से एमडी के पद पर थे। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख