dharma sangrah
✕

धरती पर नहीं यहां गिरा चीनी अंतरिक्ष स्टेशन

Updated: सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (11:22 IST)
शंघाई। चीन का अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग-1 आज दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में वायुमंडल में पहुंचते ही नष्ट हो गया। चीनी अंतरिक्ष प्राधिकरण ने इसकी पुष्टि की है। यह स्टेशन पिछले दो साल से अंतरिक्ष में बेकार घूम रहा था। इस स्टेशन के मलबे के धरती पर गिरने की आशंका जताई जा रही थी।
 
चीन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह यान सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर धरती के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश किया और इसका अधिकांश हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। इससे पहले प्राधिकरण ने अपनी वेबसाइट में अंतरिक्ष स्टेशन के ब्राजील के रियो डी जनेरियो और साओ पाउलो शहरों के पास दक्षिण प्रशांत तट के ऊपर दोबारा वायुमंडल में प्रवेश करने की उम्मीद जताई थी। अमेरिका वायु सेना के 18वीं अंतरिक्ष नियंत्रण स्क्वाड्रन ने पृथ्वी की कक्षा के सभी कृत्रिम वस्तुओं का पता लगाते हुए कहा कि तियांगोंग-1 ने दक्षिण प्रशांत तट की ऊपर फिर से प्रवेश किया था।
 
ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन में समकक्षों के साथ समन्वय में उन्होंने भी तियांगोग-1 के फिर से वायुमंडल में प्रवेश की पुष्टि की थी। चीन ने शुक्रवार को अंतरिक्ष स्टेशन के बड़े हिस्से के धरती पर गिरने की आशंका जतायी थी।

चीन के मुताबिक 10.4 मीटर लंबा (34.1 फुट लम्बा) यह अंतिरक्ष यान तियांगोंग वर्ष  2011 में लांच किया गया था। चीन की स्पेस एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस ऐडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक तियांगोंग-1 से मार्च 2016 से संपर्क टूट चुका था। इसके बाद से यह अंतरिक्ष में घूम रहा था। चीन का लक्ष्य 2023 तक इस यान को अंतरिक्ष के कक्षा में स्थायी रूप से स्थापित करना था। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख