Daily Horoscope
✕

छत्तीसगढ़ में Jio की 5G सेवा की हुई शुरुआत

Updated: रविवार, 15 जनवरी 2023 (00:18 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राज्य में जियो (Jio) की 5जी (5G) सेवा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास में एक कार्यक्रम में जियो की 5जी सेवा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

जियो के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास में एक कार्यक्रम में जियो की 5जी सेवा की शुरुआत की। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर, दुर्ग और भिलाई में जियो की 5जी सेवाएं शुरू हो गईं।

उन्होंने बताया कि जियो ने कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जियो की 5जी सेवा के परिवर्तनकारी फायदे बताते हुए मुख्यमंत्री को 5जी ‘यूज केस’ का डेमो भी दिया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में जियो की 5जी सेवा की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके परिवर्तनकारी फायदों से यहां के लोग सशक्त होंगे।

बघेल ने कहा कि 5जी से समग्र विकास, शिक्षा, ढांचागत विकास, शासन, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे संपूर्ण अर्थव्यवस्था खासतौर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा, इसके साथ ही इससे छोटे कारोबारियों को मदद मिलेगी तथा युवाओं को 'नवा छत्तीसगढ़' बनाने के लिए नौकरियों के अवसर मिलेंगे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख